“INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना”, बिहार में बोले राहुल गांधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 अप्रैल 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही INDIA गठबंधन की सरकार आएगी हम अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे। हिन्दुस्तान को दो तरह के शहीद नहीं चाहिए।

“एनडीए को 150 से ज्यादा सीट नहीं आएगी” 
राहुल गांधी ने आगे कहा कि शहीद का दर्ज़ा सबको मिले, पेंशन सबको मिले, कैंटीन सबको मिले…GST को हम बदलेंगे। एक टैक्स होगा, कम से कम टैक्स होगा। आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स का वेतन हम दोगुणा करेंगे। जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला कर रहे हैं तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बात करते हैं, इतनी सीटें आएंगी, उतनी सीटें आएंगी, लेकिन मैं कहता हूं- एनडीए को 150 से ज्यादा सीट नहीं आएगी। 

“देश के हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देगी हमारी सरकार”
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहली नौकरी पक्की का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार हमारी अगली सरकार देने जा रही है। ग्रेजुएट-डिप्लोमा होल्डर को पहली नौकरी का अधिकार दिया जाएगा ये अपरेंटिस पर रखे जाएंगे। अगर वो पहले साल अच्छा काम करेंगे तो उन्हें परमानेंट कर दिया जाएगा। करोड़ों युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी। साल का एक लाख रुपया उनके खाते में सरकार डालेगी। 

Leave a Reply

Next Post

चुनाव कराने मतदान दलों का रेंडमाइजेशन से हुआ गठन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों के गठन का कार्य संपन्न हुआ। एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से दल गठित किए गए। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की मौजूदगी […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही