भिलाई में शराब दुकान हटाने निकाली मशाल रैली: बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भिलाई 17 अक्टूबर 2022। नंदिनी रोड से अंग्रेजी व सरकारी शराब दुकान को हटाने के पिछले 38 दिनों से लगातार धरना आंदोलन जारी है। रविवार शाम इसके विरोध में मशाल रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। सभी ने भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई नगर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से शराब दुकान हटाने की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मशाल हाथ में लेकर रैली में अपना रोध दर्ज कराया। उन्होंने एक स्वर में नंदिनी रोड की देशी और विदेशी शराब दुकान को हटाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि नंदिनी रोड पर देशी और विदेशी शराब दुकान का काफी समय से संचालन किया जा रहा है। ये दुकाने भिलाई नगर विधायक की दुकान हैं। उन्होंने इसे किराये पर दिया हुआ है। मेन रोड पर शराब दुकान संचालित होने से यहां के स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां के व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन दोमों शराब दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन स्तर पर भी मांग की जा चुकी है। उनके द्वारा ध्यान न दिए जाने पर लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।

शराबियों के लिए खोला निशुल्क चखना सेंटर
पीयुष मिश्रा के नेतृत्व में पिछले 38 दिनों से चल रहा यह आंदलोन हर दिन अलग-अलग रूप में किया जा रहा है। दो दिन पहले यहां डीवाय ब्रांड की शराब की बोतलों का स्टॉल लगाया गया था तो वहीं शराब खरीदकर पीने वालों के लिए निशुल्क चखना सेंटर खोल कर विरोध दर्ज किया गया। इस चखना सेंटर में शराब खरीदने वाले लोगों से निवेदन किया गया कि टीम डीवाई द्वारा लगाए गए निशुल्क चखना सेंटर से पानी, सोडा, कोल्डड्रिंक भजिया, पकौड़ा ग्लास निशुल्क ले जाए और बदले में अपने विधायक जी को शराब पीने के लिए इतना अच्छा माहौल बनाकर देने के लिए धन्यवाद दीजिए।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के सीएमडी डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा के निर्देशन में दो दिवसीय ''स्ट्रेस मैनेजमेंट'' प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022। एसईसीएल बिलासपुर के इंदिरा विहार स्थित मानव संसाधन विकास विभाग में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रवंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा के निर्देशन में दो दिवसीय ’’स्ट्रेस मैनेजमेंट’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वाह्य प्रशिक्षक डॉ. प्रमोद पाठक, पूर्व प्रोफेसर प्रबंधन, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, महाप्रबंधक (खनन/मासंवि) […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण