टी20 विश्व कप 2022: न्यूजीलैंड की तूफानी शुरुआत, पहली बार बनाया इतना बड़ा स्कोर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत तूफानी अंदाज में की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल जिस टीम के खिलाफ कीवी टीम हारी थी, उसी टीम के खिलाफ केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने हमला बोला है। न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2022 की मेजबान है।  न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 200 रन का आंकड़ा छूआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं। ऐसे में मेजबान कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवन कॉनवे ने दमदार 92 रन की नाबाद पारी खेली। 

कीवी टीम को फिन एलन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिन्होंने 16 गेंदों में 42 रन बनाए थे। कप्तान विलियमसन 23 गेंदों में 23 रन ही बना सके, लेकिन कॉनवे ने 58 गेंदों में 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जेम्स नीशन ने 13 गेंदों में 200 के स्ट्राइकरेट से 26 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 विकेट जोश हेजलवुड ने चटकाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल 198 रन था, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2009 में नॉटिंघम में बनाया था। 2012 कीवी टीम की तरफ से 191 रन बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकल में बनाए गए थे। कीवी टीम ने अब 200 रन के जादुई आंकड़ों को छूने में सफलता हासिल कर ली है।  

Leave a Reply

Next Post

लक्ष्मी जी का इकलौता मंदिर जहां भक्तों के गहनों-नोटों से होता है श्रृंगार , साल में पांच दिन ही खुलते हैं पट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रतलाम 22 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश के कई शहरों में मां लक्ष्मी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां दीवाली के मौके पर काफी भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी का एक मंदिर रतलाम जिले में स्थित हैं, जो कि साल […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर