मल्लिकार्जुन खरगे की लोगों से अपील- हरियाणा का भविष्य बदलना है तो EVM बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरियाणा 05 अक्टूबर 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम पर बटन दबाने की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। खरगे ने एक्स पर शेयर कर लिखा- आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मेरी सभी 36 बिरादरी समेत हरियाणा के लोगों से अपील है कि वे ज़रूर वोट डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और सामाजिक न्याय की दिशा में ले जाएगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की समस्याओं का जिक्र किया, जिसमें बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक, गांवों और शहरों की बदहाली, महिला असुरक्षा, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक असमानता शामिल हैं।

खरगे ने आगे लिखा- इन सब पर विराम लगाने के लिए आज आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है, तो ईवीएम का बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए। मैं युवाओं खासकर पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों से भी लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी हरियाणा के लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- “मतदान का शुभ दिन है। पिछले दस वर्षों में किसानों, कर्मचारियों, नौजवानों, माताओं-बहनों, व्यापारियों और वंचित तबकों ने अत्याचार का सामना किया है। इस कुशासन में आपको नौकरी, कमाई, पेंशन और राशन छीनकर दुख दिया गया है। हरियाणा वासियों पर पड़ी लाठियों की एक-एक चोट पिछले दस वर्षों के अत्याचारी शासन की गवाह है। भारी संख्या में मतदान करें और हरियाणा के लिए एक नए सवेरे का आगाज करें।

Leave a Reply

Next Post

सैन्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने आयोजन को एक दिन और बढ़ाने का किया एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 अक्टूबर 2024। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय भव्य सैन्य प्रदर्शनी एक दिन के लिए बढ़ाई गई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की है। प्रदर्शनी अब 7 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। गर्मी को देखते हुए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण