पत्नी की हत्या, पुलिस ने जंगल में शव दफनाने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर 07 सितंबर 2025। बलरामपुर-रामानुजगंज थाना कोरंधा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला ग्राम हंसपुर का है, जहां आरोपी हीरालाल कुजूर (45 वर्ष) ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी कलावती कुजूर की डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए जंगल में दफना दिया।मामला तब उजागर हुआ जब मृतिका का पुत्र शेखर कुजूर ने 3 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां कलावती 1 सितंबर को पिता के साथ जंगल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पूछने पर पिता ने बताया कि झगड़े के बाद कलावती नाराज़ होकर कहीं चली गई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर तलाश शुरू की। 4 सितंबर को ग्राम हंसपुर के हुटार जंगल में शव का एक हिस्सा मिट्टी से बाहर दिखा, जिस पर पुलिस ने एफएसएल टीम और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त की। पोस्टमॉर्टम में महिला की मौत सिर पर चोट लगने से होना पाया गया। 

पूछताछ में आरोपी हीरालाल ने बताया कि वह शराब के नशे में था और आपसी झगड़े में पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को 6 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस गंभीर अपराध का खुलासा कर कोरंधा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Next Post

दो दलों के प्रवेश पर कांग्रेस का ऐलान, बिहार चुनाव में महागठबंधन नहीं INDIA उतरेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 07 सितंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव की बड़ी सूचनाएं आने लगी हैं। सबसे पहली सूचना यह कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाला महागठबंधन नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन- इंडिया का नाम चलेगा। दूसरी बात यह कि लोकसभा चुनाव के समय […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार