सरकार के संरक्षण में दूसरे राज्यों से धान तस्करी कर कोचिया बेच रहे हैं किसान परेशान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 दिसंबर 2025। सरकार के संरक्षण में कोचियों के द्वारा दूसरे राज्यों से धान तस्करी कर बेचने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी शुरू हुए 26 दिन हो गया है, लेकिन किसानों को आज भी टोकन नहीं मिलना, बारदाना की कमी, लिमिट कम होने के कारण धान बेच नहीं पा रहे है। वही दूसरे राज्यों से धान तस्करी कर कोचिया यहाँ अधिकारियों के सांठ-गांठ से बेच रहे है, किसानों का हक मार रहे है। डोंगरगढ़ अनुभाग के खाद्य निरीक्षक को कोचियों के मदद करने के आरोप में हटाया गया। झलमला थाना क्षेत्र के मटिया डोंगरी चेक पोस्ट में ग्रामीण ने नायाब तहसीलदार को एमपी से दो गाड़ियों में आ रहे धान को सुरक्षा देकर ले जाते हुए पकड़ा, ग्रामीणों ने विरोध किया तो गाड़ी को जप्त किया गया, लेकिन रात में वाहन चालक को बदल दिया गया, वाहन में लदी धान को बदलकर कोदो भर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि सरकार के संरक्षण में ही अवैध धान महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश सीमावर्ती लाकर बेचा जा रहा है। अवैध धान रोकने की जिम्मेदारी जिन पर है वो ही तस्करों से मिलकर तस्करी करवा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा प्रदेश के किसानों को परेशान करने की है, इसीलिए धान खरीदी की अव्यवस्थाओं को सुधारी नहीं जा रही है। ताकि किसान परेशान होकर अपने उपज को औने-पौने दाम पर बेचने मजबूर हो जाए। जिन किसानों का धान बिक चुका है उन्हें भुगतान नहीं हुआ है, हेमाली चार्ज, भराई चार्ज उनसे वसूला जा रहा है। धान तोलाई में 1 किलो से डेढ़ किलो अतिरिक्त तोला जा रहा है। ये किसानों के साथ अन्याय है। किसानों की शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह खराब है, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, किसान लगातार धान खरीदी केंद्रो के सामने प्रदर्शन कर रहे है, बेहद खराब स्थिति धान खरीदी की है, जिस धीमी रफ्तार से धान खरीदी की जा रही है, ऐसे में तय समय में सभी किसानों की धान की खरीदी सम्भव नही है। कांग्रेस मांग करती है, अवैध धान पर कड़ाई से रोक लगे, किसानों को टोकन तत्काल दिया जाये, धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाये।

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: प्राइवेट बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत और कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण