गुलाम नबी के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अगस्त 2022। कांग्रेस का समय सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। आए दिन पार्टी से वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे रहे हैं। गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को इस्तीफे के बाद तेलंगाना के राज्यसभा के पूर्व सदस्य एमए खान ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही पत्र लिखकर उन्होंने वजह भी गिनाईं। एमए खान ने पार्टी को दिए पत्र में लिखा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जनता को यह समझाने में पूरी तरह विफल रही है कि वह अपनी विरासत को पा सकती है और देश को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अपने छात्र जीवन से ही चार दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला।

राहुल यह भी नहीं जानते हैं कि वरिष्ठ सदस्यों के साथ कैसे व्यवहार करना है: एमए खान
राहुल गांधी के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रहने के बाद कांग्रेस को नुकसान ही हुआ है। विधायक खान ने कहा कि पार्टी के तमाम दिग्गज, जिन्होंने दशकों तक पार्टी को मजबूत किया, अब पार्टी छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी यह भी नहीं जानते हैं कि वरिष्ठ सदस्यों के साथ कैसे व्यवहार करना है। स्थिति को देखते हुए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 

वरिष्ठ नेताओं की नहीं सुनी बातें
आगे उन्होने पत्र में लिखा कि पार्टी के भले के लिए और पार्टी अच्छा काम करे इसके लिए जी23 के वरिष्ठ नेताओं ने आवाज उठाई जिसको नेतृत्व ने नकार दिया और उनको सुना तक नहीं। साथ ही पत्र में कहा गया है कि अगर उन नेताओं पर भरोसा किया जाता और पार्टी उनकी पीड़ा को समझती तो चीजें अलग होतीं।

इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया
पत्र में एमए खान ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। शीर्ष नेतृत्व पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने उसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश की सेवा करना जारी रखा है। लेकिन इस स्थिति में मेरे पास इस कठोर फैसले के लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने लिखा कि मेरे पास कांग्रेस पार्टी के मामलों से खुद को अलग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे देता हूं।

पार्टी के लिए आगामी चुनावों में अपने पैर जमाना मुश्किल
एमए खान ने कहा कि कई हाई-प्रोफाइल नेताओं ने इस साल कांग्रेस छोड़ दी है, जिससे पार्टी के लिए आगामी चुनावों में अपने पैर जमाना मुश्किल हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Next Post

गर्रा नदी से निकाले गए आठ शव, रेस्क्यू पूरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरदोई 28 अगस्त 2022। हरदोई जिले के पाली में शनिवार दोपहर किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आये थे। देर रात गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश (22) का शव बरामद […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प