गर्रा नदी से निकाले गए आठ शव, रेस्क्यू पूरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरदोई 28 अगस्त 2022। हरदोई जिले के पाली में शनिवार दोपहर किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आये थे। देर रात गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश (22) का शव बरामद कर लिया था। रविवार सुबह नदी से सात शव बरामद हुए हैं। 

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि रेस्क्यू पूरा हो गया है। अब तक कुल आठ शव निकाले गए। इसमें सात लोग ऐसे हैं जो किसान थे और नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। आठवें शव के बारे में जानकारी की जा रही है। वह ट्रॉली पर था या नहीं। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि उसकी मौत भी नदी में डूबने से हुई थी।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर से करीब 22 किसान निजामपुर पुलिया स्थित मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खीरा बेचने गए थे। वापस लौटते समय दो किसान रामलीला चौराहे पर उतर गए थे। इसके बाद गर्रा पुल के निकट ट्रैक्टर का बायां पहिया निकल गया था। इसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी। हादसे के बाद चारो ओर चीखपुकार मच गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ट्रैक्टर चालक का शव बरामद किया था। रविवार सुबह सात शव नदी से निकाले गए।

Leave a Reply

Next Post

ऋतिक रोशन ने जीता लोगों का दिल, पब्लिक प्लेस पर छुए फैन के पैर, लोग बोले - वे सच में एक जेम हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 अगस्त 2022। ऋतिक रोशन इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पर्सनालिटी और परफेक्ट फिजीक के लिए मशहूर हैं. हाल ही में एक्टर एक इवेंट में पहुंचे जहां उनकी वाहवाही के खूब चर्चे हो रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक