पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रति माह मिलेगी 30000 रुपये की सम्मान राशि, ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 10 नवंबर 2024। ओडिशा सरकार ने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए प्रति माह 30,000 रुपये की सम्मान राशि की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, समाज में पुरस्कार सम्मानितों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें इस साल 30,000 रुपये सम्मान राशि देने का फैसला किया है। इससे राज्य के 55 जीवित पद्म पुरस्कार विजेताओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत, प्रति वर्ष 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भारत के शीर्ष नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मैकस्वीनी नया चेहरा, इंगलिस को भी मौका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिडनी 10 नवंबर 2024। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से पहचानी जाने वाली इस सीरीज के पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव