नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एमसीबी जिले में किया पदभार ग्रहण।

SAZID
शेयर करे
  • एमसीबी ( सरगुजा ) जिले के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि राज्य शासन के द्वारा एसपी टीआर कोसिमा का स्थानांतरण सेनानी बिलासपुर के पद पर किया गया। उनके स्थान पर सिद्धार्थ तिवारी को ज़िले का नया एसपी बनाकर भेजा गया है। एसपी कार्यालय पहुंचने पर तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक टीआर कोसिमा द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक तिवारी को जिले के एसपी का चार्ज सौंपा गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कार्य में सजग रहने के निर्देश दिए।

    आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के निवासी हैं। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ रहे।

Leave a Reply

Next Post

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर डा. आशुतोष ने पशुपालकों का सम्मान कर पारम्परिक खेतीहर किसानों को पशुपालन के लिए किया प्रोत्साहित ।

शेयर करे     छत्तीसगढ़ रिपोर्टरकोरिया ( सरगुजा)  – परंपरागत खेती के साथ गौ पालन एक अच्छा व्यवसाय बन सकता है। इसके लिए सभी किसान अपने घरों में कम से कम दो गाय जरूर पालें। इससे उनके परिवार को अच्छा पोषण भी मिलेगा और एक अतिरिक्त आय का स्रोत भी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग