‘विराट कोहली vs सौरव गांगुली विवाद’ पर शाहिद अफरीदी का आया रिएक्शन, जानिए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2021। वनडे में विराट कोहली से कप्तानी छीनने के बाद इस पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर के क्रिकेटर इस विवाद को अपने-अपने तरीके से एक्सप्लेन कर रहे हैं। वनडे टीम के लिए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान के बाद कोहली के बयान पर घमासान मचा हुआ है। गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने कोहली से कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था जबकि कोहली ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले कहा था कि बोर्ड उनसे ऐसा कुछ नहीं कहा था। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए।

अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, ‘इस मामले को और बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता था। मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि ऐसे मामलों में क्रिकेट बोर्ड का रोल काफी अहम होता है। सेलेक्शन कमेटी को चाहिए कि वो किसी भी चीज के बारे में उस खिलाड़ी को साफ-साफ बताएं, कि ये हमारा प्लान है और ये टीम के लिए बेहतर होगा और आपकी इसको लेकर क्या राय है? अगर आप मीडिया के जरिए ऐसी चीजें पता चलती है तो फिर दिक्कतें होंगी। खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच काफी तालमेल होना चाहिए।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अब विराट कोहली केवल टेस्ट टीम की ही कप्तानी करेंगे। वनडे में कप्तानी वापस लिए जाने से पहले वह टी20 की कप्तानी छोड़ चुके थे। रोहित 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वह वनडे सीरीज में लौट सकते हैं, जिसकी शुरुआत 19 जनवरी से होनी है।

Leave a Reply

Next Post

आयकर विभाग: चीनी मोबाइल कंपनियों पर दस राज्यों में छापे, डिजिटल डाटा जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 दिसंबर 2021। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के बीच देश के दस राज्यों में चीनी मोबाइल फोन कंपनियों के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। इन कंपनियों में ओप्पो, शाओमी और वन प्लस शामिल हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया, दिल्ली, नोएडा, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान