पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बंगाली वेशभूषा और असमिया गमछे में दिखे पीएम, पुडुचेरी की नर्स ने लगाया टीका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 01 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। उन्होंने कोवैक्सीन की पहली डोज ली। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वे सोमवार सुबह असम का गमछा गले में डालकर दिल्ली AIIMS पहुंचे। यहां पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को टीका लगाया, इस दौरान केरल की सिस्टर रोसम्मा अनिल पास में खड़ी थीं। इन तीनों राज्यों में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सिस्टर पी निवेदा ने बाद में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने टीका लगवाने के बाद कहा, ‘लगा भी दी, पता ही नहीं चला।’

प्रधानमंत्री को पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने वैक्सीन लगाई। जो दूसरी नर्स मौजूद रहीं, वे केरल की हैं। वैक्सीन लगवाते वक्त मोदी असम का गमछा गले में डाले हुए थे। यह वहां की महिलाओं के आशीर्वाद का सिंबल है। मोदी पहले भी कई मौकों पर ऐसा गमछा पहने नजर आए हैं। यह भी संयोग है कि केरल, पुडुचेरी और असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाने के वक्त की मुस्कुराती हुई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके जरिए उन्होंने वैक्सीन को लेकर आम लोगों के मन की शंकाएं दूर करने की कोशिश की। साथ ही विपक्ष के उन नेताओं को भी संदेश दिया, जिन्होंने वैक्सीनेशन की मंजूरी के प्रोसेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे।

सभी योग्य लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।’

जनता को परेशानी न हो, इसलिए PM ने सुबह का वक्त चुना

मोदी ने AIIMS तक पहुंचने के लिए कोई रूट तय नहीं किया और सुबह का वक्त चुना, ताकि उनके काफिले की वजह से आम लोगों को परेशानी नहीं हो। मोदी के वैक्सीन लगवाने के शेड्यूल की जानकारी भी पहले से नहीं दी गई, बल्कि प्रधानमंत्री ने अचानक AIIMS पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।

दूसरे फेज में बुजुर्गों को टीके लगेंगे

देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 60 साल तक के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उनको शामिल किया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट दिखाना होगा

जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सरकार ने इसके लिए डिक्लरेशन फॉर्मेट के साथ इस क्राइटेरिया में आने वाली 20 बीमारियों की लिस्ट भी जारी की है। इस फॉर्म को डॉक्टर से सर्टिफाई करवाना होगा।

विपक्ष ने वैक्सीनेशन पर सवाल उठाए थे

कोरोना वैक्सीनेशन का पहला फेज शुरू होने के बाद विपक्ष के कुछ लोगों ने वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले खुद वैक्सीन लगवानी चाहिए थी। विपक्ष का कहना था कि भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के फेज-3 के ट्रायल के रिजल्ट आने से पहले ही इमरजेंसी इस्तेमाल का अप्रूवल दे दिया गया, यह गलत है। विपक्ष ने कहा था कि अगर वैक्सीन इतनी ही भरोसेमंद है, तो सरकार से जुड़े लोग इसका डोज क्यों नहीं लगवा रहे

Leave a Reply

Next Post

बिहार में सीएम नीतीश ने जन्मदिन पर पूरा किया अपना चुनावी वादा, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना 01 मार्च 2021। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन देने का वादा किया था, अब वे इसे अमल में लाने की तैयारी में हैं। बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार 1 मार्च […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप