केजरीवाल को सीबीआई के पूछताछ के लिए बुलाने पर ‘आप’ का भोपाल में रामधुन गाकर प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 16 अप्रैल 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने विरोध किया। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रामधुन गाकर केंद्र सरकार को सद्भुद्धि देने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही हैं।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बेहतर काम करने वाली सरकार और अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही हैं। दिल्ली में हो रहे विकास कामों से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा शासित राज्य विकास के मामलें में दिल्ली की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा और केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली की सरकार को परेशान किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कहा कि विकास के मामले में बरारी न कर पाने वाली भाजपा अब केवल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को परेशान करने में जुट है, लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं हैं। जनता सब समझ रही है। जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी। पार्टी की तरफ से भोपाल के अलावा ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सागर, समेत सभी जिलों में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक