मुख्यमंत्री ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य जी का जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ, जिससे उनका गहरा नाता यहां से बन गया। भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने पुष्टिमार्ग के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है।

Leave a Reply

Next Post

डबरी निर्माण से रबिया को मिला रोजगार का जरिया

शेयर करेमछली पालन से हो रही अच्छी आय, बंजर जमीन पर फैली हरियाली छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 16 अप्रैल 2023। मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कई कार्य किये […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान