बिहार में सीएम नीतीश ने जन्मदिन पर पूरा किया अपना चुनावी वादा, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 01 मार्च 2021। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन देने का वादा किया था, अब वे इसे अमल में लाने की तैयारी में हैं। बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार 1 मार्च यानी आज से निजी अस्पतालों में लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन का पूरा खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में रविवार को हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी।

आज से टीकाकरण के दूसरे चरण में देश के निजी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 साल के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रत्येक डोज की कीमत अधिकतम 250 रुपये रखी है। बिहार में लोगों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना है। चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो बिहार के हर नागरिक को मुफ्त में कोरोना का टीका दिया जाएगा।

इसे ही आगे बढ़ाते हुए सरकार गठन के बाद नीतीश कैबिनेट ने राज्य के प्रत्येक नागरिक को मुक्त कोविड-19 वैक्सीन दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसी के तहत सरकार बिहार में सभी को मुफ्त में वैक्सीन दे रही है। 

नीतीश भी लगवाएंगे कोरोना का टीका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेंगे। मुख्यमंत्री  सोमवार को दोपहर एक बजे आईजीआईएमएस अस्पताल जाएंगे जहां पर टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही वे खुद भी टीका लगवाएंगे। बता दें कि आज नीतीश कुमार का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को ये बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम मोदी ने लगाया कोरोना का टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। उन्होंने कोवैक्सीन की पहली डोज ली। वे खुद सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगाने और भारत को कोविड-19 से मुक्त कराने के लिए साथ आने आने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर प्रदेश का बजट

शेयर करेशहरी सफाईकर्मियों को अब 6 हजार रुपए मानदेय, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे, मछली पालन को कृषि का दर्जा पत्रकारों को आकस्मिक मृत्यु पर अब 5 लाख की मदद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            रायपुर 1 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर प्रदेश का बजट सोमवार को विधानसभा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण