बेमेतरा कोर्ट में पेपरलेस कार्य की होगी शुरुआत, चयनित कोर्ट में होगी पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 19 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला कोर्ट जल्द ही पेपरलेस होने वाला है। इस बड़े बदलाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी बेमेतरा मोहम्मद जहांगीर तिगाला द्वारा सभी कर्मचारी व थाना के सीसीटीएनएस स्टॉफ को ई-समन, ई-चालान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी कोर्ट में पेपरलेस कार्य होना है। इसके तहत बेमेतरा जिला कोर्ट के एचजेएस व एलजेएस से एक-एक कोर्ट का चयन हुआ है। इन दोनों कोर्ट में पूर्णतः पेपरलेस कार्य होगा। 

थानों से ई-चालान ही लिया जाएगा। यहीं कारण है कि अधिक से अधिक संख्या में ई-चालान प्रस्तुत करने, न्यायालयीन कर्मचारियों को ई-चालान प्राप्ति बाद की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त ई-समन, ई-तामिली व ई-साक्ष्य के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में बेमेतरा जिला कोर्ट के न्यायाधीश अनिता कोशिमा रावटे, श्रुति साहू, सार्विका चतुर्वेदी, तुषार बारीक व बेमेतरा एएसपी हरीश यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में नौ की मौत: लातेहार में शादी की बस पलटी, मरने वालों में पांच महिलाएं; 80 से अधिक यात्री घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची/ लातेहार 19 जनवरी 2026। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बस के पलटने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला