स्किन डोनेशन की कमी से जूझता मुंबई, नेशनल बर्न्स सेंटर की बड़ी अपील

admin
शेयर करे

मुंबई में स्किन डोनेशन के लिए आगे आने का आह्वान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 अप्रैल 2026। मुंबई में स्किन डोनेशन की भारी कमी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। आग से झुलसने वाले मरीजों के इलाज में जहां स्किन ट्रांसप्लांट जीवन रक्षक साबित होता है, वहीं जरूरत के मुकाबले बेहद कम डोनेशन इस संकट को और गहरा बना रहा है। ऐसे में नेशनल बर्न्स सेंटर लगातार जागरूकता फैलाकर लोगों को इस दिशा में प्रेरित करने में जुटा है। नेशनल बर्न्स सेंटर ने देशभर में स्किन डोनेशन की कमी पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आगे आने की अपील की है। आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में हर साल जरूरत के मुकाबले केवल 25 प्रतिशत स्किन डोनेशन ही उपलब्ध हो पाता है, जबकि बर्न पीड़ितों में लगभग 70प्रतिशत युवा (15–35 वर्ष) शामिल होते हैं। सेंटर के डायरेक्टर और प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील केसवानी कहते हैं, “जागरूकता की कमी के कारण बहुत कम मरीजों को समय पर स्किन ट्रांसप्लांट मिल पाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही सुधारा जा सकता है।”

वे आगे जोड़ते हैं, “हम हर साल सैकड़ों जागरूकता अभियान चलाते हैं ताकि लोग स्किन डोनेशन की अहमियत समझें और आगे आएं।” बर्न सर्वाइवर विराज ठाकुर की कहानी इस पहल की अहमियत को और मजबूत करती है। वे कहते हैं, “स्किन डोनेशन और समय पर इलाज ने मेरी जान बचाई। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इस नेक काम के लिए आगे आएं।” विशेषज्ञों के अनुसार, मृत्यु के 6 घंटे के भीतर स्किन डोनेशन का निर्णय लिया जा सकता है, जो कई जिंदगियां बचाने में निर्णायक साबित होता है।

Leave a Reply

Next Post

तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 24 अप्रैल 2026। तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रखर व्यक्तित्व डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का  दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया। वे स्व. क्षमानिधी पटनायक के सुपुत्र थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान