पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्ड प्रत्याशियों के लिये किया चुनाव प्रचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा की सरकार ने एक साल में हर वर्ग को धोखा दिया – भूपेश बघेल

कांग्रेस के महापौर दीप्ति दुबे, वार्ड प्रत्याशियों को प्रचंड मतो से विजयी बनाये

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 09 फरवरी 2025। रायपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवसर आ गया कि वादाखिलाफ़ी वाली भाजपा सरकार से हिसाब लेने का। पिछले एक साल में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, युवा, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, सामान्य हर वर्ग के कल्याण के लिये कांग्रेस सरकार जो योजना चलाती थी भाजपा ने सब बंद कर दिया। चुनाव देख कर फिर से महतारी वंदन का फार्म भरवा रहे है, एक साल में एक भी आवास नहीं बनाया। अब लोगो को धोखा देने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे है। एक साल में न महतारी की याद आई और न आवासहीनो की याद आई। उन्होंने रायपुर के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण है आप लोग विधायक, सांसद चुनते है लेकिन आपके रोजमर्रा के काम पार्षद और मेयर करते है। पांच साल में ज़ब हमारी सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है दोनों की तुलना करो हमने गरीबो का राशन कार्ड बनाया, मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू किया, हमने बिजली बिल सस्ता किया, 12 महीने से राशन कार्ड नहीं बना रहा। हमने छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू की थी, इन्होने सब बंद कर दिया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, बिजली बिल हाफ बंद कर दिया, महतारी वंदन में महिलाओं को ठग रहे 1000 दे रहे बाकी मंहगाई बढ़ा दिया, जीएसटी लगा कर गरीब को लूट रहे, स्मार्ट कार्ड से इलाज बंद कर दिया।

छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों का हमने जो सम्मान दिया उसको भी बंद किया। हमने अपने बोरे बासी को सम्मान दिलाया। ये हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के ऊपर अत्याचार हुआ, एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया। कवर्धा में साहू समाज को अपमानित किया।
मुख्यमंत्री साय खुद को भगवान समझ रहे अपने को राम बताते है, अवतारी पुरुष बता रहे। मोदी भी खुद को अवतारी भगवान बता रहे थे, जनता ने नशा उतार दिया जनता सब के भ्रम को उतारती है। केंद्र की मोदी सरकार देश के नागरिकों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रही। हमारे लोग अमेरिका गये थे कोई अपराधी नहीं थे। अमेरिकी सरकार ने उनको बेड़ी, हथकड़ी लगा कर वापस भेजा, विश्वगुरू मौन रहे। हमारे प्रवासी भारतीय ऐसा कौन सा गुनाह किये थे उनको हथकड़ियो और बेड़ियो में जकड़कर अमेरिकी सेना अमेरिका के सेना के विमान से यहां लाया जाता है, आखिर सेना के विमान को यहां उतरने की अनुमति सरकार ने क्यों दी, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं? हमारे देश के विमान से यहां ला लेते, सम्मान से ला लेते। कोलंबिया का एक उदाहरण है वहां के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना के जहाज को अपने देश में उतरने नहीं दिया वापस भेजा और सह सम्मान खुद के विमान अपने नागरिकों को भारत लाये और एयरपोर्ट में उन्होंने बकायदा स्वागत भी किया। भाजपा के अहंकार को तोड़ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे।

Leave a Reply

Next Post

शहर को सुव्यवस्थित करना है, भू-माफिया से मुक्ति दिलाना मेरी प्राथमिकता - दीप्ति प्रमोद दुबे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 09 फरवरी 2025। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशीदीप्तिप्रमोद दुबे ने आज अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य लक्ष्य रायपुर शहर को सुव्यवस्थित करना और भू-माफिया से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुनियादी सुविधाओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान