उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर कवर्धा पहुंचा तस्कर गिरफ्तार, बस स्टैंड में 7 किलो गांजा के साथ दबोचा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 29 मई 2026। कबीरधाम पुलिस ने आज गुरुवार को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 7.130 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना बस स्टैंड कवर्धा इलाके में गांजा की खेप लेकर पहुंचा था, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब्त गांजा और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 3.57 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, जिले में चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गांजा लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालू माडी (41) निवासी टाण्डापाली, थाना मलखानगिरी, जिला मलखानगिरी (उड़ीसा) बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद नीले रंग के पिट्ठू बैग से खाकी टेप में लिपटा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 7 किलो 130 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 56 हजार 500 रुपए आंकी गई है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया गया।मामले में थाना कवर्धा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किसे सप्लाई किया जाना था।इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, थाना कोतवाली कवर्धा और साइबर थाना की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी दफ्तरों में अब 24 डिग्री से कम नहीं होगा AC का तापमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2026। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सरकारी दफ्तरों के लिए निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने बिजली की बचत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब किसी भी सरकारी ऑफिस में AC का तापमान 24 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी