मोरबी हादसे में कोर्ट ने सुनाया फैसला, नौ में चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मोरबी 02 नवंबर 2022। गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी में हुए पुल हादसे वाली जगह पर तलाशी अभियान 96 घंटे के बाद भी जारी है। इस मामले में मोरबी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। पुल हादसे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौ में चार आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है वहीं पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस हिरासत में चार व्यक्तियों में से दो ओरेवा कंपनी के प्रबंधक हैं और अन्य दो निर्माण कार्य ठेकेदार के लोग हैं। 

लापता लोगों की तलाश की जा रही
एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार ने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं गुजरात एनडीआरएफ कमांडेंट प्रसन्ना कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एक-दो लोग अब भी लापता हैं। हम अन्य एजेंसियों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं। एनडीआरएफ की 5 टीमें यहां काम कर रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में जान गवांने वाले लोगों के लिए आयोजित ‘श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम में शामिल हुए। 

वकील नहीं लेंगे कंपनी का केस

मोरबी बार एसोसिएशन में वरिष्ठ वकील प्रजापति ने कहा कि पुल हादसा मामले में नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मोरबी बार एसोसिएशन और राजकोट बार एसोसिएशन ने ओरेवा कंपनी के की तरफ से केस न लेने का फैसला लिया है। दोनों बार एसोसिएशनों ने यह प्रस्ताव पारित किया है।

गुजरात में आज राज्यव्यापी शोक
मोरबी पुल हादसे में मृतकों के लिए गुजरात में आज राज्यव्यापी शोक मनाया जा रहा है। राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है और आज कोई समारोह/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 रेटिंग पॉइंट […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास