यूएस ओपन में रोहन बोपन्ना मेन्स डबल्स के दूसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच और चौथी सीड ओसाका ने थर्ड राउंड जीता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रोहन और उनके कनाडाई पार्टनर डेनिस शापोवालोव ने अमेरिकी जोड़ीदार नोह रुबीन और एर्नेस्तो एस्कोबेडो को हराया

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बियाई नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के जन-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरोनावायरस के बीच न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से शनिवार को भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत के स्टार प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई पार्टनर डेनिस शापोवालोव मेन्स डबल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेरिकी जोड़ीदार नोह रुबीन और एर्नेस्तो एस्कोबेडो को 6-2, 6-4 से हराया।

इनके अलावा वर्ल्ड नंबर-1 सर्बियाई प्लेयर नोवाक जोकोविच और महिलाओं में वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नाओमी ओसाका के साथ क्रोएशिया की वर्ल्ड नंबर-15 पेत्रा मार्टिस भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

जोकोविच के पास खिताब जीतने का मौका

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने जर्मनी के जन-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। डिफेंडिंग चैम्पियन और 19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल के अलावा सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके रोजर फेडरर टूर्नामेंट से हट चुके हैं। ऐसे में जोकोविच के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है।

एंजेलिक्यू केर्बेर भी चौथे दौर में पहुंची

वहीं, ओसाका ने वुमन्स सिंगल्स में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-3, 6-7, 6-2 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, पेत्रा ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले में रूस की वरवरा ग्रेसेवा को 6-3, 6-3 से हराया है। इनके अलावा जर्मनी की एंजेलिक्यू केर्बेर ने भी अमेरिका की एन ली को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

सुमित बाहर हो चुके

यूएस ओपन बायो-सिक्योर माहौल में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय स्टार सुमित नागल को सीधी एंट्री मिली थी, लेकिन वे मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-3 ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से हारकर बाहर हो गए।

Leave a Reply

Next Post

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच रूस में आमने-सामने हुई बातचीत

शेयर करेराजनाथ सिंह साफ किया- सीमा पर चीन का अपने सैनिकों को बढ़ाना अग्रेसिव बिहेवियर, भारत की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं 15 जून को लद्दाख के गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, इसके 75 दिन बाद चीन ने फिर घुसपैठ की कोशिश की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 सितंबर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान