ऑस्ट्रेलिया को दो दिन में लगा दूसरा झटका, हेजलवुड के बाद यह दिग्गज बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टेस्ट सीरीज से पहले ही उसके कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। उसके बाद टीम को शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार मिली। फिर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उनके बाद अब दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर भी बाकी बचे दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। वॉर्नर के दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। उसके बाद वह मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए थे। मैट रेनशॉ दूसरे टेस्ट में वॉर्नर के कन्कशन रिप्लेसमेंट बने थे। पहली पारी में वॉर्नर और दूसरी पारी में रेनशॉ ने बल्लेबाजी की थी। वॉर्नर शुरुआती दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 26 रन ही बनाए। वह टेस्ट के बाद होने वाली वनडे सीरीज से वापसी कर सकते हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, “डेविड वार्नर भारत के टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौट आएंगे। वार्नर को दिल्ली में दूसरे टेस्ट में कोहनी पर चोट लगी थी और हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। जांच के बाद उनके रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी यह अनुमान लगाया गया है कि वह तीन वनडे मैचों के लिए भारत लौटेंगे।

स्टार्क और ग्रीन का खेलना भी मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ा झटका है। जोश हेजलवुड और डेविड वॉर्नर के बाहर होने के पर टीम पर दबाव पड़ेगा। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। दोनों का अगले टेस्ट में खेलना मुश्किल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक मार्च से खेला जाएगा। इसके बाद नौ मार्च से चौथा टेस्ट अहमदाबाद में होगा।

Leave a Reply

Next Post

क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगी शुभमन गिल को जगह? केएल राहुल के भविष्य को लेकर हरभजन ने कही बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस बात की चर्चा काफी तेज […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड