विश्व चैंपियनशिप: दीपिका-अतानु विश्व कप फाइनल्स की मंजूरी के इंतजार में, दोनों के टीम में नहीं होने के बावजूद भेजे जाने पर उठे सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 अगस्त 2021। बीते एक दशक में यह पहली बार होगा जब दीपिका कुमारी के बिना तीरंदाजी टीम विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी। सिर्फ दीपिका ही नहीं टोक्यो से लौटने के एक दिन बाद हुए ट्रायल में शिरकत करने के चलते उनके पति अतानु दास, तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव तक टीम में जगह नहीं बना सके। दिक्कत यह है कि दीपिका और अतानु ने एक साथ विश्व कप फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई किया है। विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल्स चार दिन के अंतराल पर यांकटान (अमेरिका) में हो रहे हैं। अब साई ने सवाल उठा दिया है कि जब दीपिका और अतानु विश्व चैंपियनशिप की टीम में ही नहीं हैं तो विश्व कप फाइनल्स उनका खेलना कहां तक सही होगा।

दोनों ने फाइनल्स के लिए एक साथ क्वालिफाई  

दीपिका और अतानु ने ग्वाटेमाला और पेरिस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के चलते फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। सूत्र बताते हैं कि दोनों हर हालत में फाइनल्स खेलने के लिए जाना चाहते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि साई ने अब तक फाइनल्स के लिए दीपिका, अतानु और अभिषेक वर्मा के खेलने के यात्रा, रहने के खर्च को अब तक मंजूरी नहीं दी है। हालांकि तीरंदाजी संघ ने तीनों को सरकारी खर्च पर भेजने के लिए कहा है। विश्व चैंपियनशिप 19 से 25 सितंबर और फाइनल्स 29 और 30 सितंबर को होना है।

दोनों शिविर में नहीं हैं शामिल

विश्व चैंपियनशिप केलिए टीम में चयनित होने के चलते दीपिका और अतानु सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में भी नहीं हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुष वर्ग में पार्थ सुशांत, आदित्य चौधरी, अतुल वर्मा और महिलाओं में कोमालिका बारी, अंकिता भकत, रिद्धि ने ट्रायल के जरिए जगह बनाई है। कंपाउंड में अभिषेक वर्मा, ऋषभ, संगमप्रीत बिसला महिलाओं में मुस्कान, ज्योति सुरेखा और प्रिया ने टीम में जगह बनाई है।

Leave a Reply

Next Post

शिबानी दांडेकर ने खास जगह पर बनवाया बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू,गर्लफ्रेंड के लिए फरहान अख्तर ने लिखा स्पेशल पोस्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 अगस्त 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल शिबानी दांडेकर आज अपना 41वां जन्मदिन बना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर फरहान अख्तर को एक खास सरप्राइज दिया है। तो वहीं फरहान ने अपनी लव लेडी के लिए एक भरा मैसेज देककर उनका […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक