भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद आ रहे पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 18 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 का ऐताहिसक फाइनल मैच 19 नवंबर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक मैच को देखने के लिए जहां फैंस की भारी भीड़ जमा हो रही है वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में मौजूद रहने वाले हैं। पीएम मोदी रविवार शाम  अहमदाबाद पहुंचेंगे. वह अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान दो से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं। पीएम मोदी के रविवार को होने वाले गुजरात दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले को देखने के लिए  ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ में  1.3 लाख से ज्यादा दर्शकों की भीड़ जमा होने की उम्मीद है।  अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम के वक्त पीएम मोदी पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करेंगे। वहीं, इसके बाद वह सीधे राजभवन पहुंचेंगे और  शाम 5 बजे के बाद किसी भी समय वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ पहुंचेंगे.  फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे, जहां वह डिनर कर रातभर रुकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल हरिचंदन ने ‘‘नृत्य रहस्य‘‘ पुस्तक का किया विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 नवंबर 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना पूर्णश्री राऊत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नृत्य रहस्य द सेक्रेड मिस्टिक्स ऑफ डांस‘‘ का आज राजभवन में विमोचन किया।संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रकाशित यह नृत्य विधा पर राउत द्वारा लिखी गई चौथी पुस्तक है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान