एसईसीएल के सीएमडी पी.एस मिश्रा ने मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के फेस तक पहुँचकर किया निरीक्षण, अधिकारियों से हुए रूबरू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/कोरबा 03 फरवरी 2022। एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा,दीपका, कुसमुंडा परियोजनाओं के फेज तक पहुंचकर कोयला उत्पादन का निरीक्षण करने के बाद अलग-अलग खदानों के अधिकारयों की समस्या और कोयला उत्पादन संबंधित परेशानियों आदि के संबंध में वस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।

एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी पी.एस मिश्रा मंगलवार देर संध्या कुसमुंडा क्षेत्र पहुँचे जहाँ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
• सुबह टीम के साथ कुसमुंडा फ़ेस पहुँचे तथा बारीकियों का अवलोकन किया। कुसमुंडा से उत्पादन एवं डिस्पैच को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई । कुसमुंडा खदान में विभागीय संचालन का बड़ा योगदान है तथा इस आलोक में इस मेगा प्रोजेक्ट्स से काफ़ी उम्मीदें हैं।
• गेवरा खदान पहुँच कर समीक्षा बैठक ली। गेवरा क्षेत्र द्वारा लगातार 1.5 लाख टन प्रतिदिन से अधिक का उत्पादन किया जा रहा है तथा इसे और बढ़ाया जाएगा।
• दीपका माईन एक लाख टन से अधिक का योगदान कर रही है। यहाँ समीक्षा बैठक उपरांत डिस्पैच सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। खदान में उतरे तथा गतिविधियों का जायज़ा लिया।
• मेगा प्रोजेक्ट्स के श्रम संघ प्रतिनिधियों/यूनियन एसोसिएशन/अधिकारी संघ से मिले। सभी ने आत्मीय अभिनंदन किया।
• स्थानीय जन प्रतिनिधि पार्षद आदि ने सौजन्य भेंट की।

• मेगा प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा हेतु तैनात त्रिपुरा रायफ़ल्स के डीआईजी ने बातचीत हुई।
• सभी प्रोजेक्ट्स में टीम से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी से मिले और बारीकियों को समझा।
• कुछ भूविस्थापित सीएमडी सर से मिलकर अपना प्रतिवेदन देना चाह रहे थे। वे सभी से मिले और उनके प्रतिवेदन पर नियमानुसार कारवाई का आश्वासन दिया।
• देर संध्या वे मुख्यालय बिलासपुर हेतु रवाना हुए।

Leave a Reply

Next Post

वंदे भारत ट्रेन : निर्माण की दौड़ में बाम्बार्डियर, बेल और सीमेंस समेत कई दिग्गज कंपनियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 फरवरी 2022। नई वंदे भारत ट्रेन के विकास की दौड़ में बाम्बार्डियर, सीमेंस और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बेल) समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को कहा कि आगामी तीन सालों में इस तरह […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन