महाकाल के दरबार पहुंचे परिणीति-राघव चड्ढा, नंदी हॉल से की पूजा-अर्चना; 25 सितंबर को होने वाली है शादी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 26 अगस्त 2023। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले दूल्हे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन कर चांदी द्वार पर माथा टेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। इसके बाद शादी के पहले वे अपने मंगेतर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन आईं। पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। पूर्व की तरह ही आज भी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। याद रहे कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान जाएंगे बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, भारत-पाक मैच के बाद होगा चार दिन का दौरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अगस्त 2023। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के आमंत्रण पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लाहौर जाएंगे। दोनों ने एशिया कप के लिए पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों पदाधिकारी चार से सात सितंबर तक पाकिस्तान में एशिया कप […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान