राजधानी में करीब 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से दो को पकड़ा, 25 किलो सोना बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को 25 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग पुलिस ने लोकेश को कोहका से हिरासत में लिया है। आरोपी लोकेश ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के जंगपुरा इलाके में ज्वेलरी शोरूम में करीब 20 घंटे तक रहा था। बताया जाता है कि चोरी का यह संपूर्ण माल दिल्ली में हुई चोरी का है। लोकेश की बिलासपुर एवं राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश श्रीवास को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा में पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस लोकेश श्रीवास से अन्य मामले की पूछताछ कर रही है। आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस लोकेश व उसके साथी की तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेश के साथी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथी ने बताया था कि लोकेश दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी।

आरोपी लोकेश व उसका साथी आंध्र प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात करके कर आए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद इन दोनों के बारे में खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी।

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम: मांगों के लिए किसानों ने रोका ट्रैफिक, दोनों तरफ लगी लंबी लाइनें, पुलिस बल तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 29 सितम्बर 2023। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को लालड़ू में सरसीनी के पास चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। किसान सड़क पर बैठे हुए हैं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं। किसान अपने साथ ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर