बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 11 मई 2024।। गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शवों को बीजापुर लाया जा चुका है. इन शवों के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बीजापुर के पुलिस लाइन में लाया जाएगा, जहां डॉक्टरों की टीम शिनाख्तगी की कार्रवाई करेगी। दरअसल, गंगालूर क्षेत्र थाना अंतर्गत पीड़िया के जंगलों में माओवादियों के बडे कैडर पश्चिम बस्तर डिवीजन के एसजेसी लेंगू, माओवादी के लीडर पापाराव, दरभा डिवीजन SZC चैतू, वेल्ला सहित कई बड़े लीडरों की आसूचना थी. इस पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और बस्तर फाइटर के लगभग 1200 जवानों को एंटी नक्सल ऑपरेशन प्लान कर भेजा गया था।

शुक्रवार की सुबह की तड़के 6 बजे से पीड़िया के जंगलों में ये मुठभेड़ चालू हुई, जो लगभग शाम होते 6.30 बजे समाप्त हुई।इलाके में सर्चिंग के दौरान 12 नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किया गया. पूरे घटनाक्रम पर बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप सहित तीन जिलों के एसपी सहित पुलिस के बड़े अधिकारी नजर बना हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 11 मई 2024। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिए बूथों पर पहुंचाया जाएगा। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे