शेयर बाजार में टूटे कई रिकॉर्ड: पहली बार निफ्टी 16000 अंक के पार, सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में एक के बाद एक कई सारे रिकॉर्ड बने। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी ने भी लंबी छलांग लगाते हुए पहली बार 16 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स 53,480 अंक के स्तर के करीब भी पहुंचा है। निफ्टी की बात करें तो 130 अंक की मजबूती के साथ 16 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया। ये पहली बार है जब निफ्टी को सफलता मिली है। आपको बता दें कि 5 फरवरी 2021 को ये 15 हजार अंक के स्तर पर था, करीब 6 माह के भीतर ये मुकाम मिला है। 

इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार 

विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा। मालूम हो कि इस हफ्ते एचडीएफसी, पीएनबी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही के नतीजे जारी होने हैं।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, मारुति,  एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, टीसीएस,  सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 117.96 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 53068.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 84.50 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 15969.70 पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 314.44 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 52,901.28 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.85 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,874.90 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 363.79 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52,950.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 122.10  अंकों (0.77 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,885.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं विराट, निशाने पर होगा पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। भारत और इंग्लैंड के बीज पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। दोनों टीमों के दरम्यान टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप