केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का छत्तीसगढ़ में हल्लाबोल: रायपुर समेत कई जिलों में आज करेगी विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/जगदलपुर 22 मार्च 2024। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी और सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग करेंगे। रायपुर में डेढ़ बजे आप नेता, कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर जगदलपुर में आज दोपहर दो बजे में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेता का कहना है कि लंबी क़ुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आज यह ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई कोशिश करेगा, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है। देश के लोकतंत्र से प्यार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा अगर सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं। इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार परफॉर्म करेंगे बुंदेली कलाकार, बरेदी-बधाई नृत्य करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 22 मार्च 2024। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू हो रही है। ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे अभिनेता शामिल हो रहे हैं, तो वही पहली बार बुंदेलखंड के कलाकार भी इसमें परफॉर्म करेंगे। सागर के 30 कलाकार स्टेडियम में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान