रविशंकर प्रसाद ने कहा- एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र

admin
शेयर करे

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026। संसद का मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त हुआ। इसके बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर संसद न चलने देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर हमले किए। 

पटना से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, मानसून सत्र एक नेता के अहंकार, अनुशासनहीनता और उदंडता की भेंट चढ़ गया। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। सदन शुरू हुआ तो राहुल गांधी अपनी बहन (सांसद प्रियंका गांधी) के साथ बिना अनुमति लिए प्रधानमंत्री के निवास के गेट पर बैठ गए। राहुल गांधी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। उनके पिता, दादी, परनाना प्रधानमंत्री रहे हैं, तो प्रधानमंत्री निवास की क्या पवित्रता होती है, उन्हें मालूम है। सुरक्षा पर इसका असर होता है, ये भी उन्हें मालूम है। जाके वहां बैठ गए।

भाजपा नेता ने आगे कहा, जब गृह सचिव वहां गए और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह वहां गए तो बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। बातचीत के लिए तैयार हैं। जब उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो उन्होंने कहा कि हमें (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का) इस्तीफा चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर अपने गोल पोस्ट बदलने का आरोप लगाया।

वहीं, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी संसद का कामकाज बाधित होने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने सुबह भी यह बात कही थी और अब फिर कह रहा हूं। एक अहंकारी और जिद्दी नेता की वजह से पूरा महीना मजाक बनकर रह गया।  उन्होंने संसद में बंदर लाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे संसद में बंदर ला रहे हैं। क्या यह बंदरों की टीम है? क्या वे मनोरंजन करने वाले हैं? कांग्रेस को इतनी गिरावट पर शर्म आनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई भी सांसद मनोरंजन करने वाला नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस ने संसद में बंदर लाकर सारी हदें पार कर दी हैं। 

कांग्रेस ने पलटवार किया
वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मैंने संसद के कई सत्र देखे हैं। लेकिन ऐसा सत्र कभी नहीं देखा, जिसमें सत्तारूढ़ सरकार डरी और सहमी हुई नजर आई हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। 

Leave a Reply

Next Post

बेटियों का पहला सैनिक स्कूल खोलने में सिस्टम का अड़ंगा

शेयर करेशिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून, 13 अगस्त 2026। सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में बेटियों की सेना में भागीदारी बढ़ाने के लिए बालिका सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव था। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद […]

You May Like

मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी....|....जनजाति गौरव दिवस या जल-जंगल-जमीन की लूट को छिपाने का पाखंड - दीपक बैज....|....धवन से गेल तक क्रिकेट के दिग्गजों का जमावड़ा, सुपर 90 सीजन 4 के लिए सातों टीमें तैयार....|....19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह