एटीपी फाइनल्स में खिताबी जंग : डेनिल मेदवेदेव और डोमिनिक थीम आज फाइनल में आमने-सामने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

डोमिनिक थीम ने सेमीफाइनल मैच में नोवाक जोकोविच को 7-5, 6-7, 7-6 से हराया

 डेनिल मेदवेदेव ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में राफेल नडाल को 3-6, 7-6, 6-3 से मात दी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लंदन में खेले जा रहे एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-3 डोमिनिक थिएम और दुनिया के नंबर-4 डेनिल मेदवेदेव के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला होगा। सितंबर में यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले ऑस्ट्रिया के थिएम ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-5, 6-7, 7-6 से शिकस्त दी थी। खिताब विजेता को 57 लाख डॉलर (करीब 42.27 करोड़ रुपए) प्राइज मनी मिलेगी।

वहीं, रूस के मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने स्पेन के वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल को 3-6, 7-6, 6-3 से हराया। नडाल के खिलाफ मेदवेदेव की यह पहली जीत रही। अब तक दोनों के बीच 4 मैच हुए, जिनमें नडाल ने 3 बार मेदवेदेव को शिकस्त दी।

जोकोविच ने थिएम की तारीफ की

हार के बाद जोकोविच ने थिएम की तारीफ में सोशल साइट पर लिखा, ‘‘शानदार थिएम, तुमने अपनी क्षमताएं दिखाई, जब तुम तीसरे सेट के टाई ब्रेकर में कमजोर पड़ रहे थे। तुम इस जीत के काबिल हो। एक बार फिर तुम्हारे साथ अच्छा मुकाबला खेलना मेरे लिए सौभाग्यपूर्ण रहा।’’

एटीपी फाइनल्स में मेदवेदेव की लगातार चौथी जीत

मेदवेदेव ने एटीपी फाइनल्स में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले चौथी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-3 से हराया। सेमीफाइनल से पहले मेदवेदेव ने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया था। वे एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने एक भी ग्रुप मुकाबला नहीं हारा।

हेड-टु-हेड

थिएम और मेदवेदेव अब तक 4 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस दौरान थिएम ने 3 बार मेदवेदेव को शिकस्त दी। दोनों के बीच पिछला मुकाबला इसी साल यूएस ओपन में हुआ था। तब थिएम ने मेदवेदेव को 6-2, 7-6, 7-6 से शिकस्त दी थी।

थिएम के लिए यह साल अच्छा रहा

थिएम के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। शुरुआत में वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें जोकोविच ने शिकस्त दी थी। इसके बाद फ्रेंच ओपन में भी क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे। उन्होंने पहली बार यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम भी जीता। वहीं, मेदवेदेव अब तक कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके। इस साल नवंबर में उन्होंने फ्रांस में एटीपी मास्टर्स अपने नाम किया।

Leave a Reply

Next Post

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र ने हिमाचल, पंजाब, यूपी और छत्तीसगढ़ में हाई लेवल टीमें भेजी

शेयर करेइससे पहले, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में केंद्रीय टीमें भेजी जा चुकी पिछले 42 दिनों में दूसरी बार देश में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई अब तक देश में 90 लाख 95 हजार 908 लोग संक्रमित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 22 नवंबर 2020। देशभर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण