देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र ने हिमाचल, पंजाब, यूपी और छत्तीसगढ़ में हाई लेवल टीमें भेजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इससे पहले, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में केंद्रीय टीमें भेजी जा चुकी

पिछले 42 दिनों में दूसरी बार देश में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई

अब तक देश में 90 लाख 95 हजार 908 लोग संक्रमित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 22 नवंबर 2020। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र ने चार राज्यों में हाई लेवल टीमें भेजी हैं। हिमाचल, पंजाब, यूपी और छत्तीसगढ़ में ये संक्रमण की रोकथाम के उपाय सुझाएंगी। टीमें राज्य सरकारों को कंटेनमेंट, निगरानी, टेस्टिंग और मरीजों के इलाज के बेहतर इंतजाम करने में मदद भी करेंगी। इससे पहले, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में केंद्रीय टीमें भेजी जा चुकी हैं।

इधर, पिछले 42 दिनों में दूसरी बार देश में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को 599 एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके पहले गुरुवार को 343 और 2 अक्टूबर को 2,472 एक्टिव केस बढ़े थे। शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1601 और राजस्थान में 1028 एक्टिव केस बढ़े। इसी के साथ हर दिन मिलने वाले एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया।

24 घंटे में 44 हजार नए मरीज मिले

शनिवार को 24 घंटे के अंदर 44 हजार 906 लोग संक्रमित पाए गए। 43 हजार 797 लोग रिकवर हुए और 497 मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में 5879, केरल में 5772, महाराष्ट्र में 5760 मरीज मिले। गुजरात में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 1515 और राजस्थान में 3007 मामले सामने आए।

मरीजों का आंकड़ा 90.95 लाख

अब तक देश में 90 लाख 95 हजार 908 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें से 85 लाख 20 हजार 39 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 3 दिन के अंदर रिकवरी रेट में 1% इजाफा देखने को मिला है। रिकवरी रेट अब 94% हो गया है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 33 हजार 263 हो गई है।

अपडेट्स

उत्तरप्रदेश में शादी-समारोहों में मेहमानों के शामिल होने की लिमिट 200 से घटाकर 100 की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में पहली बार RT-PCR टेस्ट का आंकड़ा रैपिड एंटीजन टेस्ट से ज्यादा पहुंच गया है। DRDO अस्पताल के लिए 250 वेंटीलेटर भेजे गए हैं।

दिल्ली में हाउस-टू-हाउस सर्वे शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को 3 लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वे किया गया। एम्स ने 207 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली दिल्ली में शनिवार को 5879 लोग संक्रमित मिले। यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस हैं। 6963 लोग रिकवर हुए और 111 की मौत हो गई। 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा भी दिल्ली में सबसे ज्यादा है। अब तक कुल 5 लाख 23 हजार 117 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 39 हजार 741 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 75 हजार 106 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 8270 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश राज्य में शनिवार को 1700 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 899 लोग रिकवर हुए और 11 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 91 हजार 246 हो गया है। इनमें 11 हजार 192 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 76 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3149 हो गई है।

3. राजस्थान पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 3007 लोग संक्रमित मिले। 1963 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 40 हजार 676 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 951 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 16 हजार 579 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2146 हो गई है।

4. महाराष्ट्र राज्य में शनिवार को 5760 नए मरीज मिले। 4088 लोग रिकवर हुए और 62 की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या अब 17 लाख 74 हजार 455 हो गया है। इनमें 79 हजार 873 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 47 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 46 हजार 573 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश प्रदेश में शनिवार को 2235 नए मरीज मिले। 2097 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 223 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 23 हजार 471 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 93 हजार 228 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7524 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित आठ सदस्यों ने ली शपथ

शेयर करेअब 26 नवंबर को प्रस्तावित राज्यपाल के संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा ले सकें ये आठ निर्वाचित सदस्य छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना 22 नवम्बर 2020। बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित आठ सदस्यों को रविवार को परिषद के सभागार में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई। […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे