गेवरा खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 जुलाई 2025। कोरबा की एसईसीएल गेवरा खदान में बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय हेल्पर राजन राणा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्रिल मशीन वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को रिवर्स किया और पीछे खड़े हेल्पर राजन को कुचल दिया। मृतक राजन राणा कॉलिंग कंपनी में कार्यरत था और खदान में 22 नंबर मेस में निवास करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजन नेपाल का रहने वाला था और काम के सिलसिले में यहां आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रिल मशीन का चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था, तभी उसने पीछे खड़े राजन को नहीं देखा और वह चपेट में आ गया।

गंभीर रूप से घायल हेल्पर को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

स्थानीय लोगों और श्रमिकों में इस हादसे के बाद भारी आक्रोश है। उन्होंने ड्रिल मशीन चालक और कॉलिंग कंपनी की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 23 जुलाई 2025। झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 24 जुलाई (बुधवार) को प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण