सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, शहीदों को किया नमन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। शाह ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा स्थापना दिवस के अवसर पर एसएसबी के जवानों और उनके परिवारों को बधाई। हमारी सीमाओं की सुरक्षा से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना – @SSB_INDIA हमेशा देश का गौरव बढ़ाता रहा है। कार्य में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।

सशस्त्र सीमा बल का गठन 1963 में भारत-चीन युद्ध (1962) के बाद किया गया था। यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो गृहमंत्रालय के अधीन कार्य करता है। मुख्य रूप से यह बल नेपाल और भूटान के साथ 2450 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, मानव तस्करी, हथियारों की तस्करी रोकने और आपदा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियों को निभाता है।

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी पहुंचेंगे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ज्वालामुखी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी पहुंचेंगे। वह यहां सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल भी भाग लेंगे। मंत्री भव्य परेड की सलामी लेंगे। 2006 बैच के एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार परेड का नेतृत्व करेंगे। शाह एसएसबी के उप महानिरीक्षक, सहायक कमाडेंट, निरीक्षक, उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षियों को सम्मान देंगे। इनकी संख्या 59 है। इन्हें वीरता पदक, राष्ट्रपति वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

एसएसबी का मूल उद्देश्य
एसएसबी ने दशकों से सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा का अहसास पैदा करने और आपातकालीन स्थिति में नागरिक प्रशासन का सहयोग करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस के सहयोग से नक्सल विरोधी अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। एसएसबी का मूल उद्देश्य हमेशा रहा है – ‘सेवा, सुरक्षा और भाईचारा’। आज के दिन बल के जवानों के समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया जाता है और उनकी उपलब्धियों को सराहा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

वीबी-जी राम जी: भ्रष्टाचार होगा खत्म, गांव बनेंगे विकास का इंजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। संसद से पारित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन (ग्रामीण) या वीबी-जी राम जी विधेयक कानून बनने के बाद गांवों को विकास का इंजन बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। पहले फाइलों में काम दिखता था, पर जमीन पर मजदूर भूखा […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय