मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, 24 घंटे के अंदर गौतम अडानी से छिन गया ताज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 जनवरी 2024। मुकेश अंबानी एक बार फिर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स 2023 के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी की नेटवर्थ 536 मिलियन डॉलर या करीब 4500 करोड़ रुपए बढ़ी है और इसके साथ ही ये बढ़कर 97.5 अरब डॉलर हो गई है। दौलत के इस आंकड़े के साथ ही वे दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़कर अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही एशिया के सबसे अमीर इंसान का ताज भी उनके सिर सज गया है। 

24 घंटे के अंदर छिन गया ताज
बता दें कि, बीते शनिवार को शेयरों में आए उछाल से बढ़ी नेटवर्थ के चलते अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए थे, लेकिन बीते 24 घंटों में उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसके बाद यह ताज एक बार फिर मुकेश अंबानी के सिर सज गया है। 

घाटे के बाद दो पायदान नीचे आए अडानी 
अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से गौतम अडानी के शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी मिल रही थी। शनिवार को उनकी नेटवर्थ बढ़कर 97.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन रविवार को न्यूज लिखे जाने तक उन्हें 3.09 अरब डॉलर (करीब 25000 करोड़ रुपये) का घाटा हुआ और वह अमीरों की लिस्ट से दो पायदान नीचे आ गए हैं। दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में फासले पर गौर करें तो इनकी नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर का फासला है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 219 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस अमीरो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति 170 अरब डॉलर है। फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के तीसरे अमीर इंसान हैं और उनकी संपत्ति 167 अरब डॉलर है। 

Leave a Reply

Next Post

'जरूरत पड़ी तो कल्पना सोरेन बन सकती हैं झारखंड की सीएम', हेमंत सोरेन की बहन का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 जनवरी 2024। झारखंड सीएम हेमंत सोरेने ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। बीते दिनों सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सीएम हेमंत सोरेन भी सीएम पद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की