मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- 11 साल में लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को दिया झटका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 जून 2025। एक ओर मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा झटका दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने 11 साल में संविधान के पन्नों पर केवल तानाशाही की स्याही पोती है। भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वतंत्रता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि चाहे जनमत के खिलाफ जाकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या जबरन एक दलीय तानाशाही थोपना हो। इस दौरान राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की गई और संघीय ढांचा कमजोर हुआ। 

खरगे ने कहा कि लगातार घृणा, धमकी और भय का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। उन्हें आरक्षण और समान अधिकारों से वंचित करने की साजिश जारी है। मणिपुर हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मिलकर देश की जीडीपी वृद्धि दर को 5-6 प्रतिशत पर रखने की आदत बना ली है। जो यूपीए के दौरान औसतन 8 प्रतिशत हुआ करती थी। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीन ली गईं। महंगाई के चलते सार्वजनिक बचत 50 साल में सबसे कम हो गई है और आर्थिक असमानता 100 साल में सबसे ज्यादा हो गई है। खरगे ने दावा किया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, अनियोजित लॉकडाउन और असंगठित क्षेत्र पर हमले ने करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे और 100 स्मार्ट शहर जैसी योजनाएं फेल हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे बर्बाद हो गया है। कांग्रेस-यूपीए द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए बुनियादी ढांचे के केवल फीते ही काटे गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में ASP बलिदान, एसडीओपी और टीआई घायल, इलाके में बढ़ी सर्चिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 09 जून 2025। सुकमा जिले के गोलापल्ली में नक्सलियों ने एक पोकलेन में आग लगा दी। जिसकी जानकारी लगने पर सुकमा से पुलिस टीम रवाना किया गया, जिसमें एएसपी से लेकर एसडीओपी व थाना प्रभारी के साथ ही टीम रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों के […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक