उमेश पाल हत्याकांड में मारा गया एक और इनामी शूटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मिट्टी में मिलाने का काम तेज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 06 मार्च 2023। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने उमेश पाल पर गोली चलाने वाले एक और शूटर विजय उर्फ उस्मान को आज एनकाउंटर में मार गिराया है. उस्मान ही वो शख्स है जिसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई है. इस एनकाउंटर में नरेंद्र नाम का सिपाही भी घायल हो गया है। एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मी उस्मान को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने कहा कि उस्मान को जब लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. उसमें कुछ नहीं किया जा सकता था. बॉडी को मौर्च्यूरी भेज दिया गया है. बताते चलें कि इससे पहले पुलिस अरबाज नाम के शूटर को भी मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है. उमेश पाल की हत्या के तीसरे दिन ही पुलिस ने अरबाज को मार गिराया था. अरबाज वो शख्स था जो हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार चला रहा था. वो अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था. ये मुठभेड़ धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 27 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को उनके घर के सामने मार दिया गया था. हमलावरों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वो कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे. उमेश पाल जैसे ही घर के सामने कार से उतरे तो बदमाशों ने चारो तरफ से घेरकर फायरिंग और बमबाजी कर दी थी. इन बदमाशों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें उमेश पाल और उनके सरकारी गनर संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और गनर राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

सदन में भी गूंजा था मामला

प्रयागराज में दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी पर जमकर सियासत भी देखने को मिली थी. जब सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वो जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा. इस मामले में अतीक अहमद का नाम सामने आया है, जिसके बाद सीएम योगी ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी.

Leave a Reply

Next Post

राणा दग्गुबाती ने सामंथा की बीमारी पर किया कमेंट, बोले- बीमारी तो होती है, लेकिन...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 मार्च 2023। साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त परेशान रहीं। एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई और दूसरी तरफ वह एक ऑटो इम्यून बीमारी मायोसिटिस की गिरफ्त में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी बीमारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप