आगरा में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, कूल्हे की सर्जरी के लिए आया मरीज निकला ‘कोविड पॉजिटिव’…अस्पताल में बढ़ाई सतर्कता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फिरोजाबाद 27 मई 2025। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के 77 साल के एक मरीज में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज को कूल्हे की सर्जरी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को हल्का बुखार और गले में खराश की समस्या थी, इसलिए अस्पताल ने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। जांच रिपोर्ट सोमवार को आई जिसमें मरीज का कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। मरीज को अस्पताल में ही अलग (आइसोलेट) कर दिया गया है ताकि संक्रमण अन्य लोगों में ना फैले। अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज और उनके संपर्क में आए डॉक्टरों व परिजनों के नमूने लिए हैं, जिनकी जांच एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कराई जाएगी।

कोरोना जांच की सुविधा और मरीजों का इलाज
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि कॉलेज की लैब में कोरोना जांच के लिए जरूरी किट उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का इलाज यहां किया जाएगा।

कोरोना के नए वैरिएंट और लक्षण
देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट एनबी.1.8.1 फैलने का खतरा है, जो ओमिक्रॉन के जेएन.1 वैरिएंट का हिस्सा है। इस नए वैरिएंट में थकान, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द और लंबे समय तक हल्का बुखार जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर चिंता
आगरा में ताजमहल, आगरा किला जैसे पर्यटन स्थल देखने देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन और स्मारकों पर अभी तक पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई है। सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए नहीं गए हैं, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- कांटे को निकालकर रहेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 27 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक भव्य रोड शो के बाद पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि,”कांटे को निकालकर रहेंगे,”पीएम का ये मैसेज  पाकिस्तान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को दर्शाता है।”ऑपरेशन सिंदूर” […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप