बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान, आर अश्विन ने बताया अपना फेवरेट पाकिस्तानी खिलाड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2021। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिं   ह को पछाड़ने वाले अश्विन से उनके पसंदीदा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम लिया। उन्होंने बताया कि बाबर आजम उनके फेवरेट पाक खिलाड़ी हैं।अपने यूट‌्यूब चैनल पर ’40 शेड्स ऑफ ऐश’ के नए एपिसोड में बातचीत करते हुए अश्विन ने बताया कि बाबर का खेल तारीफ के काबिल है। अश्विन ने यहां ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में शानदार बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तानी कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ”मैं मोहम्मद रिजवान को फॉलो करता हूं और उनके टैलेंट के बारे में बात करता रहता हूं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम और मैच विनिंग पारियां खेली हैं।” अश्विन शाहीन के खेल की तारीफ करते हुए अश्विन बोले, ”शाहीन अफरीदी असली प्रतिभा है। पाकिस्‍तान के पास हमेशा से प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे हैं और उनके पास अब ज्‍यादा हैं।

भारत को हराने में निभाई थी अहम भूमिका

भारत और पाकिस्तान हाल ही में यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे, जहां विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को पाक के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। यह वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ पहली हार थी। इस मैच में भारत को हराने में बाबर, रिजवान और शाहीन ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने इस मैच में पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 151 रन बनाए, जिसे पाक टीम ने रिजवान और बाबर के अर्धशतकों की मदद से बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। शाहीन ने केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 दिसंबर 2021। देशभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी कम नहीं हुई है, अभी भी रोज सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं, साथ ही अब ओमिक्रॉन का खतरा भी धीर-धीरे देश में बढ़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में शनिवार को नए मामले […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे