देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’

admin
शेयर करे

कॉमेडी, ड्रामा और देसी तड़के से भरपूर है ‘रजनी की बारात’

प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 मई 2026। देसी माहौल, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और भरपूर कॉमेडी से सजी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस मजेदार ट्रेलर में बिहार की मिट्टी की खुशबू, रिश्तों की गर्माहट और हल्के-फुल्के हंगामे का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में उल्का गुप्ता एक ऐसी लड़की रजनी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने प्यार और सपनों के लिए हर चुनौती से भिड़ने को तैयार है।

ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प भविष्यवाणी से होती है, जहां पंडित कहता है कि “जन्म पत्री में बारात घर पर आने के योग नहीं है,” और यहीं से शुरू होता है कॉमिक गड़बड़झाले, भावनाओं और पारिवारिक दबावों का सफर। सुनीता राजवार का मेलोड्रामेटिक अंदाज़, ज़रीना वहाब की शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और अश्वथ भट्ट का रौबदार किरदार ट्रेलर को और दमदार बनाते हैं।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रजनी और रज्जन की प्रेम कहानी कई ट्विस्ट से गुजरती है। ट्रेलर के आखिर में अचानक होने वाली फायरिंग कहानी को रहस्य और रोमांच से भर देती है। एपीफ़ेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है। ‘रजनी की बारात’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा फिर तेज, खरगे ने सीएम सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ की बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बातचीत की है। यह मुलाकात नेतृत्व के मुद्दे पर नई अटकलों के बीच हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, खरगे ने सिद्धारमैया, शिवकुमार और वरिष्ठ नेताओं के साथ […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना