मौसम ने बदला रुख, छत्तीसगढ़ में छाया घना कोहरा, नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही आउटर इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में  ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है। लोग अब दिन में भी गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां के न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके दो दिन बाद हवाओं के रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। 

दो दिनों के बाद पड़ेगी कड़ाके ठंड
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी। बीते साल की दिसंबर माह के तुलना में इस माह के आखिरी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।  

नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका नारायणपुर रहा। बीते शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज रविवार को राजधानी रायपुर में मौसफ साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू की लोकसभा की तैयारी, प्रदेश स्तरीय बैठक में तीन महीने का रोडमैप बनाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 24 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसमें भाजपा के अलग-अलग मोर्चा भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ