भाजपा को किसानों की नहीं बल्कि पूंजीपति के तिजोरी और गोडाउन कैसे भरे इसकी चिंता सता रही है : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मोदी सरकार ने पहले धान की कीमत 2500 देने में रोक लगाई अब किसानों से प्रयाप्त मात्रा में धान खरीदी में अवरोध पैदा कर रही

भाजपा सांसद सुनील सोनी बताए जब राज्य में एक करोड़  चालीस लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की पैदावार होने का अनुमान ऐसे में सेंट्रल पुल में मात्र साठ लाख मीट्रिक टन चावल ही लेने का ब्रेकर क्यों?

भाजपा कुछ भी कर ले किसान समझ चुका है मोदी सरकार किसान विरोधी है

मोदी भाजपा की सरकार ने बीते 7 वर्ष में देश के हर वर्ग को परेशान  निराश किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। सेंट्रलपुल में मात्र 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की घोषणा को कांग्रेस ने अपर्याप्त बताया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सांसद सुनील सोनी से पूछा कि जब राज्य में एक करोड़ 40 लाख मैट्रिक टन से अधिक धान की पैदावार होने का अनुमान है ऐसे में मोदी भाजपा की सरकार सेंट्रल पूल में मात्र साठ लाख मीट्रिक टन चावल लेने का ब्रेकर लगाकर आखिर किसान की आर्थिक उन्नति पर रोड़े क्यो लटका रही है? सांसद सुनील सोनी बताएं किसानों के उपज को खरीदने में आनाकानी करने वाली मोदी भाजपा की सरकार किसानों की आय दोगुनी कैसे करेगी? रमन सरकार के दौरान लगभग 8 लाख किसानो से धान खरीदी जाती थी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 18 लाख किसान से धान खरीदी की है जो इस वर्ष बढ़कर 20 लाख तक पहुँच सकती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन भाजपा की सरकार ने और बीते 7 साल में मोदी सरकार ने किसानों के साथ सभी वर्ग को परेशान किया निराश किया है मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश के किसान युवा श्रमिक महिलाएं व्यापारी छोटे मझोले उद्योगपति ट्रांसपोर्ट रिक्शा चालक पान ठेला वाला सभी वर्गों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है पूरा देश रोजी रोजगार के गम्भीर संकट से जूझ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को धान की कीमत 2500रु क्विंटल दिया तब से कृषि कार्यों से मुंह मोड़ चुके किसान कृषि कार्य की ओर लौटे हैं।धान की पैदावार करने वाले किसानों की संख्या में ढाई से तीन लाख तक की बढ़ोतरी हुई है। पूर्व की रमन सरकार ने 15 साल में कभी भी 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी नही कर पाई। रमन सरकार के दौरान किसान भाजपा समर्थित बिचौलियों को अपने धान औने पौने दाम में बेचने मजबूर थे। रमन भाजपा के संरक्षण में बिचौलियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यो से धान ला कर छत्तीसगढ़ में बेचा जाता रहा है और छत्तीसगढ़ का किसान धान बेचने परेशान रहते थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 85 लाख मैट्रिक टन से अधिक धान खरीद कर छत्तीसगढ़ के किसानों को खुशहाल करने का काम किया है किसानो का कर्जा माफी बिजली बिल हाफ सिंचाई कर माफ धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल सहित अनेक योजनाओं से किसान लाभान्वित हुआ है।ऐसे में एक बार फिर मोदी भाजपा की सरकार किसानों के आर्थिक उन्नति  नजर लगा रही है सेंट्रल पुल में चावल खरीदने में ब्रेकर लगाने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी होगी उस अनुपात में सेंट्रल पूल में चावल लिया जाए और किसानों के आर्थिक उन्नति तरक्की पर बाधा लगाने का षड्यंत्र भाजपा बंद करें।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने पेत्रा क्वितोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट फाइनल में किया प्रवेश

शेयर करेसोफिया केनिन ने दो बार की विम्बलडन विजेता क्विटोवा को 6-4 7-5 से हराया पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वियातेक से फाइनल में होगा मुकाबला इगा ने अर्जेंटीना की क्वालिफायर नादिया पोदोरोस्का को मात दी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने गुरुवार को दो बार की विम्बलडन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप