बीरनपुर के पास पिता-पुत्र के शव मिले ; चोरभट्टी और चेचानमेटा गांव में दो मकानों में लगाई आग

शेयर करे

सीएम ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख और नौकरी देने का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 11 फरवरी 2023। बेमेतरा के बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के निर्देश दिए, जो एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की है।

घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर मिले दो और शव

वहीं इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है। शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में जहां 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई, वहीं से 7 किलोमीटर की दूरी पर दो और शव बरामद किए गए हैं। दोनों पिता-बेटे हैं।

करी चराने के लिए जंगल गए थे दोनों

बिरनपुर में तनाव के माहौल के बाद पुलिस दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद पिता-पुत्र बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। वहां उनकी हत्या हुई है।

देर रात दूसरे जिलों से मंगाई गई फोर्स
जानकारी के मुताबिक, देर शाम जब उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा गया, तभी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में बच्ची सहित चार लोगों के शव और मिले हैं। इनकी भी हत्या करने की बात कही गई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल गांव में देर रात 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगवाई गई है। आने-जाने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले परीक्षार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा जा रहा है। 

बंद के दौरान भी हुआ था उप्रदव
छत्तीसगढ़ में सोमवार को बुलाए गए बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ था। बेमेतरा के बीरनपुर गांव में उप्रदवियों ने एक मकान फूंक दिया। इसके चलते वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसमें आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे। वहीं रायपुर में भी उपद्रवियों ने रावणभाठा अंतरराज्यीय बस स्टैंड से संचालन रोकने के लिए एक बस पर पथराव कर दिया था। साथ ही शहर के सभी बाजार और मॉल बंद करा दिए गए थे। इसके अलावा हाईवे जाम कर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के अंदरूनी इलाकों में हवाई हमला : फटे बमों के अवशेष लेकर ग्रामीणों ने कहा- हमले में कुछ लोग हुए घायल, भागकर बचाई जान, अफसर मौन..

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर/रायपुर 11 अप्रैल 2023। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में एक बार फिर से हवाई हमला हुआ है। सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर बसे ग्रामीणों ने फोर्स पर आरोप लगाया है कि ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बम गिराए गए हैं। ग्रामीणों ने फटे हुए बम के अवशेष […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान