गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में घूम रहा 43 हाथियों का दल;जान जोखिम में डालकर पहुंच रही भीड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में फिर से हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया है। इस बार जिले में 43 हाथियों का झुंड पहुंचा है। जो लगातार आतंक मचा रहा है। अब एक बार फिर से हाथियों के पहुंचने से गांव में रहने वाले लोग काफी दहशत में हैं। वहीं वन विभाग के लाख समझाने के बाद भी लोग वीडियो बनाने हाथियों के नजदीक पहुंच रहे हैं। हाथी ऐसी स्थिति में कभी भी हमला कर सकता है। जिले के मरवाही वन रेंज में हाथियों का झुंड पहुंचा है। यह झुंड इस रेंज के अलग-अलग इलाकों में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। इसके अलावा झुंड ने कई किसानों के घर भी तोड़ दिए हैं। बताया गया कि पिछले 2 दिनों के अंदर ही हाथियों ने 15 किसानों की फसलों को चौपट कर दिया। साथ ही 6 किसानों के मकानों को तोड़ दिया है। सोमवार को हाथियों का यह झुंड मरवाही से बंशीताल गांव जाने वाले रास्ते में रोड क्रॉस करने नजर आया। इस दौरान भीड़ उन्हें कैमरे में कैद करने उनके पास तक पहुंच गई। दरअसल, हफ्ते भर पहले मरवाही वन रेंज में हाथियों का झुंड पहुंचा था। इसके बाद यह झुंड कभी कोरबा के पसान रेंज में जाता को कभी वापस मरवाही रेंज में घुस जाता। इस बीच रविवार को यहा झुंड रूमगा और मटियाडाड़ गांव पहुंचा था। जहां इन्होंने 9 किसानों की फसलों को चौपट किया और 3 मकान को तोड़ दिया। इसके पहले शनिवार को ही मरवाही रेंज के अलग-अलग इलाकों में विचरण करने के दौरान झुंड ने 6 किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया और 6 मकानों को तोड़ दिया। हाथियों के इस मूवमेंट के बाद वन विभाग हाथियों पर नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षक का फांसी से लटका मिला: शव कागज पर लिखा. जा रहा हूं मैं किसी की गलती नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 06 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार सुबह एक टीचर का शव उसके ही घर में फांसी से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जमीन पर पड़ा एक सुसाइड नोट मिला। इसमें टीचर ने मर्जी से जान देने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप