पटना में वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 14 दिसंबर 2025। पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एनएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पैदल ही फरार हो गए अपराधी 

जानकारी के अनुसार, धनरूआ प्रखंड के सोनमई पंचायत, वार्ड संख्या-10 की वार्ड सदस्य नीतू कुमारी के पति गौतम कुमार उर्फ सोनू (28) ट्रैक्टर से सीमेंट उतारकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चक सोहर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सोनू के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली कान के पास से निकल गई। गोली चलने के बाद घायल सोनू कुमार मदद के लिए चिल्लाते हुए मौके से भागे, जिस पर अपराधी पैदल ही फरार हो गए।
सोनू ने कहा- अपराधी को गिरफ्तार करे पुलिस

घायल सोनू कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन पर हमला क्यों किया गया? पुलिस इस मामले को गंभीरता से और अपराधी की गिरफ्तार करे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धनरूआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मेसी को न देख पाने का दुख: टिकट की भरपाई के लिए मैदान से कारपेट घर ले गया फैन; शादी छोड़ आया प्रशंसक हुआ निराश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 14 दिसंबर 2025। लियोनल मेसी के GOAT टूर ऑफ इंडिया का कोलकाता चरण शनिवार को अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया। एक तरफ, हजारों रुपये का टिकट लेकर आए फैंस को मेसी की झलक तक नहीं मिली, वहीं दूसरी तरफ निराशा इतनी बढ़ी कि एक […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत