43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर: झीरम के मास्टर माइंड हिडमा के साथ काम कर चुका था, तीन राज्यों में था वांटेड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 01 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बुधवार को मुठभेड़ में बालाघाट पुलिस ने 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की केबी डिवीजन की समन्वय टीम का प्रभारी गणेश मरावी और भोरमदेव कमेटी, पीएल-2 का कमांडर राजेश शामिल है। राजेश सुकमा के भेज्जी क्षेत्र का रहने वाला था। वह छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टमाइंड हिडमा के साथ भी काम कर चुका था। मारे गए दोनों नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड थे। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कबीरधाम (कवर्धा) जिले के चिल्फी क्षेत्र से करीब आठ किमी अंदर भोरमदेव कान्हा के सीमावर्ती जंगल में हुई है। यह इलाका मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला बॉर्डर पर है। मध्य प्रदेश की हॉक फोर्स, जिला पुलिस और CRPF 148वीं बटालियन संयुक्त रूप से नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। यह भी बताया जा रहा है कि एक महिला नक्सली को भी गोली लगी है। 

AK-47, राइफल, नक्सली साहित्या बरामद
सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 और 315 बोर की राइफल बरामद की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य भी मिला है। फिलहाल जवानों ने घायल नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग जारी रखी है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी अलर्ट पर है। कबीरधाम जिला पुलिस की ओर से भी चिल्फी से लगे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अभी और नक्सली वहां मौजूद हो सकते हैं। मारे गए नक्सलियों का शव जवानों ने बरामद कर लिया है। 

राजेश पर दर्ज थे 18 मामले
छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला मारा गया नक्सली राजेश के शव के पास से जवानों ने 315 बोर की राइफल बरामद की है। उसके ऊपर मध्य प्रदेश में तीन लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और महाराष्ट्र में 12 लाख रुपये का इनाम था। राजेश के ऊपर 18 मामले दर्ज थे। इनमें से मध्य प्रदेश में 13 और छत्तीसगढ़ में पांच प्रकरण शामिल हैं। 

महाराष्ट्र का रहने वाला था गणेश
वहीं मारा गया दूसरा नक्सली गणेश महाराष्ट्र के गणचिरोली का रहने वाला था। उसके शव के पास से जवानों ने एसएलआर बरामद की है। गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र ने चार लाख, छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, पूजा वस्त्राकर चोट के कारण बाहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 दिसंबर 2022। भारतीय महिला टीम 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की 15 सदस्यों की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। वहीं स्मृति मंधाना […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक