रोमांस के बारे फिर सोचने को मजबूर करेगा टीवी शो ‘तितली’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 अप्रैल 2023। स्टारप्लस के नए शो ‘तितली’ के साथ दर्शक टेलीविजन पर अब तक के सबसे बड़े लॉन्च देखेंगे। स्टारप्लस नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है और इसी कड़ी में अब तितली के साथ स्टारप्लस नेहा सोलंकी को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो टाइटिलर रोल में नजर आएंगी।  ऐसे में कह सकते है नए टैलेंट को लॉन्च करने का युग वापस आ गया है और तितली के साथ यह टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। वैसे स्टारप्लस ने पहले भी नई प्रतिभाओं को पेश किया है और तितली के साथ ये बात एक बार फिर साबित होती है।  स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी जिसका नाम है ‘तितली’। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है? नेहा सोलंकी एक उभरती हुई स्टार हैं और तितली के किरदार के रूप में असाधारण प्रदर्शन देने का वादा करती हैं। दर्शक इस किरदार के अलग-अलग रंग देखेंगे, जिसमें एक महत्वाकांक्षी युवा महिला से लेकर भावनात्मक रूप से कमजोर होने तक, सब शामिल है। तितली शो एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है जहां तितली नाम की एक खुशमिजाज और जीवंत लड़की अपने आइडियल पार्टनर को खोजने और उसके साथ एक फेयरीटेल लाइफ जीने की तलाश में है। लेकिन क्या वह हमेशा के लिए खुशी रहेंगी? 

बता दें, नेहा सोलंकी इससे पहले जी टीवी के सेठजी और स्टार भारत के शो मायावी मलिंग में नजर आ चुकी हैं। स्टार प्लस अपने इस शो के साथ दर्शकों के लिए एक ट्विस्टेड लव-स्टोरी लाकर भारतीय टेलीविजन में एक नई छलांग लगाने वाला है जिससे उसका लेवल और बढ़ा जाएगा, जिसे पहले कभी टेलीविजन पर नहीं देखा गया है। तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

जलवायु परिवर्तन: प्रधानमंत्री मोदी बोले- अकेले कॉन्फ्रेंस रूम से नहीं लड़ा जा सकता, हर घर में खाने की टेबल पर लड़ना होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘कैसे व्यवहारिक परिवर्तन से जलवायु परिवर्तन से निपटा जा सकता है’ पर भारत के दृष्टिकोण को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक व्यवहार परिवर्तन है, जिसकी शुरुआत हर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण