जेपी नड्डा पहली बार लड़ सकते लोकसभा चुनाव, राज्यसभा के अन्य सांसदों को भी आजमा सकती है भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राज्यसभा से जुड़े सभी बड़े दिग्गज लोकसभा चुनाव मैदान में नजर आएंगे। पार्टी ने ऐसे ज्यादातर दिग्गजों को उनके मूल राज्य से ही चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। नड्डा के अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से ही चुनाव लड़ने की चर्चा है। तीन बार के विधायक और राज्यसभा में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे नड्डा का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के दिग्गजों के मैदान में उतरने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनेगा। वह इसलिए कि वर्तमान मोदी सरकार में कई वरिष्ठ मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। इन मंत्रियों के साथ कई वरिष्ठ नेताओं  को पहले ही लोकसभा की अपनी पसंदीदा सीट बताने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। ज्यादातर मंत्रियों और सांसदों ने इससे पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने की नीति
दरअसल पार्टी ने राज्यसभा में एक नेता को दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने की नीति बनाई है। इसी नीति के तहत केंद्र सरकार में मंत्री रहते मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर नड्डा लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे तो इससे इस नीति के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। गौरतलब है कि नड्डा का राज्यसभा में यह दूसरा कार्यकाल है। उनका यह कार्यकाल इसी साल पूरा हो रहा है।

नई दिल्ली कई मंत्रियों की पसंद
कई मंत्रियों ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनमें कई हाईप्रोफाइल मंत्री भी हैं। हालांकि नेतृत्व चाहता है कि हाईप्रोफाइल मंत्री अपने मूल राज्य से चुनाव लड़ें। खासतौर से ऐसे मंत्री जिनके मूल राज्य में पार्टी का संगठन कमजोर है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन दिग्गजों के अपने मूल राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से इसरो ने किया करार, जीसैट-20 उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा फाल्कन-9 रॉकेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। इसरो के 4.7 टन वजनी उपग्रह जीसैट-20 को अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स का रॉकेट फाल्कन 9 अंतरिक्ष में ले जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने बुधवार को पहली बार स्पेसएक्स की सेवाएं लेने की घोषणा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी