देश का थोक महंगाई सूचकांक आजादी के बाद सबसे जादा 9.78 पहुंचा- कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 30 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी, घटते इनकम से लोग परेशान हैं वही दैनिक उपभोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते ही महंगाई बेलगाम हो चुकी हैं। 1 डॉलर की कीमत 96 रुपये तक पहुंच गया है। केंद्र की मोदी सरकार आम जनता से डीजल, पेट्रोल का डेढ़ गुना दाम वसूल रही है। रसोई गैस की कीमतें तीन गुना अधिक वसूली जा रही है। दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, दलहन तिलहन, कपड़े जैसे दैनिक उपभोग की तमाम वस्तुओं के दाम बढ़ गये है। दवाओं और अस्पतालों तक में इलाज महंगा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार जनता की जेब में खुलेआम डकैती कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त किया है। देश का थोक महंगाई सूचकांक आजादी के बाद सबसे ऊंचे पायदान 10(9.78) तक पहुंच गया है। रोजमर्रा की जरूरतो के समानो की बेतहाशा बढ़ी महंगाई तथा खाद्य तेल, शक्कर प्याज के बढ़े दाम आम आदमी को परेशान कर रहे है। राशन सामाग्री के दाम दुगुने हो गये है, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा बढ़े बिजली बिल से जनता के घर का बजट बिगड़ गया है। जो समान जनवरी 2015 में 1000 का था वह अगस्त 2026 में 1729 रू. का हो गया है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर अच्छे दिन लाने वाले मोदी के शासनकाल में जनता बदतर दिन में जीवन काटने को मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राखी के त्योहार में शक्कर एवं खाद तेलो की बढ़ती कीमतों ने त्योहार का मजा फीका कर दिया है। आम आदमी त्योहार कैसे मनाये। पिछले एक पखवाड़े में शक्कर की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खाद तेल के दाम दोगुने हो गये है। प्याज 50 रू. किलो पहुंच गया है। आम गृहणी की रसोई की बजट बिगड़ गया है। अच्छे दिनों का वादा कर सरकार में आई मोदी सरकार ने आम आदमी को महंगाई से परेशान कर रखा है। दाल की कीमते दोगुनी हो गई है, लहसुन 400 किलो, आलू, प्याज, टमाटर एवं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दालों की कीमते दुगुनी हो गयी है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या

शेयर करेदो दिन पहले रखा नौकर गायब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल, 30 सितंबर 2026। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया […]

You May Like

सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द....|....छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून: लगा बारिश पर ब्रेक....|....आरडीए की हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर....|....चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन....|....स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क....|....स्कूल के सामने टैंकर ने बच्चों को कुचला....|....भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या....|....देश का थोक महंगाई सूचकांक आजादी के बाद सबसे जादा 9.78 पहुंचा- कांग्रेस